क्या अमेरिका का NATO से बाहर निकलना तय? युद्ध के बीच जल्द ही ट्रंप से मुलाकात करेंगे नाटो चीफ

ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो से अमेरिका को बाहर निकालने की धमकी दी, क्योंकि यूरोपीय देशों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सहयोग से इनकार कर दिया। इस बढ़ते तनाव के बीच नाटो प्रमुख मार्क रूटे अगले हफ्ते वॉशिंगटन में ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ से भी बातचीत करेंगे, जो नाटो के भविष्य के लिए अहम मानी जा रही है।

US Iran War: ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को नाटो (NATO) से बाहर निकालने की धमकी दी है। दरअसल, रोपीय सदस्य देशों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए जहाज भेजने से इनकार कर दिया था। यह बात ट्रंप 'न गवार गुजरी।' नतीजा ये हुआ कि ट्रंप ने दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य गठबंधन से अमेरिका को बाहर निकालने की धमकी दे डाली।

us canada

नाटो प्रमुख अगले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।


इसी बीच नाटो के प्रमुख मार्क रूटे (Mark Rutte) अगले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं। वॉशिंगटन में होने वाली यह मीटिंग भले ही पहले से तय बताई जा रही हो, लेकिन मौजूदा वैश्विक हालात और बढ़ते मतभेद इसे बेहद अहम बना रहे हैं।

End of Feed