US Iran War: अब ट्रंप लेंगे सबसे खतरनाक फैसला? जानें ईरान ने 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव पर क्या कह दिया

US Iran War: ईरान ने अमेरिका के 15-पॉइंट सीजफायर प्लान को “अत्यधिक और अवास्तविक” बताते हुए खारिज कर दिया है। साथ ही साफ किया कि दोनों देशों के बीच अभी तक कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है।

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का कोई अंत नजर नहीं आ रहा है। वहीं, ईरान ने अमेरिका के प्रस्तावित 15-पॉइंट प्लान को सिरे से खारिज करते हुए इसे अवास्तविक और तर्कहीन बताया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि तेहरान और वॉशिंगटन के बीच कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है।

अब और भीषण होगा युद्ध

ईरान ने अमेरिका के प्रस्तावित 15-पॉइंट प्लान को सिरे से खारिज कर दिया। AI GENERATED

उन्होंने साफ किया कि दोनों देशों के बीच बातचीत सिर्फ बिचौलियों के जरिए ही हो रही है। ईरान की यह प्रतिक्रिया उस समय आई, जब डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान ने अमेरिका के 15 सूत्रीय प्रस्ताव के ज्यादातर बिंदुओं को मान लिया है।

End of Feed