Israel Iran War: इजरायल ईरान युद्ध की वजह से पाकिस्तान में तेल की कीमतों में आग लग चुकी है। पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जो अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी बताई जा रही है। पाकिस्तान में पेट्रोल 320 रुपए पार बिक रहा है।
इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से पाकिस्तान में तेल की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल।
लाहौर हो या कराची, दोनों शहरों के लोग शहबाज शरीफ सरकार को जमकर कोस रहे हैं। जबरदस्त महंगाई और बदहाल अर्थव्यवस्था से जूझते पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई और बढ़ने की आशंका है। तेल के दाम में आई जबरदस्त उछाल पर पाकिस्तान के लोगों का शहबाज सरकार पर गुस्सा फूट पड़ा है।
कराची वालों का क्या है हाल?
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची के के अस्लाम कादरी ने बताया, "सरकार इस स्थिति से वाकिफ थी। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। पेट्रोल महंगा होने के साथ-साथ अब हर चीज की कीमत बढ़ने वाली है। युद्ध के हालात को देखते हुए शहबाज सरकार को पहले से तेल को स्टॉक करना चाहिए था, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया।
उन्होंने आगे कहा, "जंग इजरायल-ईरान की चल रही है, लेकिन हालत हमारी खराब है। पाकिस्तान को ईरान के साथ संबंध बेहतर करना चाहिए था।"
लाहौर की जनता भी परेशान
लाहौर के निवासी मुहम्मद नदीम ने बताया, "कल जब पेट्रोल भरा तो दाम इतने नहीं बढ़े थे, लेकिन आज मुझे Rs 324 प्रति लीटर लेना पड़ रहाहै। मैं दो नौकरियां करता हू, फिर भी खर्चा पूरा नहीं होता। जिंदगी मुश्किल होती जा रही है।
वहीं, लाहौर के रहने वाले सोहैल महमूद ने कहा, "कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, और गिरने की कोई उम्मीद नहीं। कभी-कभी 10 प्रतिशत कम हो जाए तो ठीक, लेकिन उससे ज्यादा नहीं। इससे जीना मुश्किल हो गया है।"
युद्ध से प्रभावित नहीं हुआ भारत
ईरान युद्ध के बावजूद भारत में स्थिति बेहतर है। भारत में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के आसपास ही है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में यह 103.50 रुपये तक पहुंच गई है। औसतन, भारत में पेट्रोल 95-105 रुपये प्रति लीटर के बीच है। बता दें कि भारत 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। हालांकि, अमेरिका ने भारत को फिलहाल रूस से तेल खरीदने की छूट दी है।
