"अभी जीत अधूरी है”: ईरान के खिलाफ ‘अल्टीमेट विक्ट्री’ तक लड़ाई जारी रखेंगे ट्रंप

New Supreme Leader Of Iran: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा हुसैनी खामेनेई को ईरान का अगला सर्वोच्च नेता चुन लिया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं निराश हूं क्योंकि हमें लगता है कि इससे देश में वही पुरानी समस्याएं और बढ़ेंगी। मैं उनके इस फैसले से निराश हूं।

US Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (स्थानीय समय) को कहा कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ कई मायनों में जीत हासिल की है, लेकिन यह जीत अभी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका का लक्ष्य फारस की खाड़ी के इस देश के खिलाफ “अंतिम जीत” हासिल करना है।

trump.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो- AP)

खतरा हमेशा के लिए हो खत्म- ट्रंप

रिपब्लिकन सदस्यों के मुद्दों पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, “हमने कई तरह से जीत हासिल की है, लेकिन अभी उतनी नहीं जितनी चाहिए थी। हम पहले से कहीं ज्यादा दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं, ताकि अंतिम जीत हासिल कर सकें और लंबे समय से बने इस खतरे को हमेशा के लिए खत्म किया जा सके।” ट्रंप ने यह भी कहा कि जब यह अभियान पूरा हो जाएगा तो दुनिया पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि यह अभियान बहुत जल्दी पूरा हो जाएगा।

End of Feed