अमेरिका ने दुनिया भर में रोके सभी इमिग्रेंट वीजा अपॉइंटमेंट्स, ट्रंप प्रशासन की आव्रजन पर सख्त कार्रवाई, मचेगा हाहाकार

अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों द्वारा 'पब्लिक चार्ज' शब्द का इस्तेमाल ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है जो वित्तीय सहायता के लिए मुख्य रूप से सरकार पर निर्भर हो सकता है।

US Halts All Visa Appointments: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आव्रजन (immigration) पर शुरू किए गए कड़े अभियानों के बीच ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में सभी आव्रजक वीजा आवेदनों की प्रक्रियाओं और अपॉइंटमेंट्स पर रोक लगा दी है। 'फाइनेंशियल टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग का उद्देश्य उन आवेदकों की पहुंच को सीमित करना है जो अमेरिका के सार्वजनिक लाभों पर निर्भर हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, विदेश विभाग कांसुलर अधिकारियों को ऐसे वीजा आवेदनों का व्यापक और निरंतर मूल्यांकन करने के लिए वैश्विक प्रशिक्षण दे रहा है। जिन लोगों के साक्षात्कार अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में तय थे, उन्हें अपॉइंटमेंट फिर से रीशेड्यूल करने के ईमेल भेजे गए हैं।

Visa USA

ट्रंप प्रशासन ने रोके US Visa अपॉइंटमेंट

क्या है 'पब्लिक चार्ज' और नया नियम?

अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों द्वारा 'पब्लिक चार्ज' शब्द का इस्तेमाल ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है जो वित्तीय सहायता के लिए मुख्य रूप से सरकार पर निर्भर हो सकता है। विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा,"एक अधिक समृद्ध अमेरिका का मतलब यह सुनिश्चित करना है कि वीजा आवेदक अमेरिकी कानून के तहत 'पब्लिक चार्ज' न बनें और जरूरतमंद अमेरिकियों के लिए आरक्षित सार्वजनिक लाभों पर आश्रित न हों। प्रवक्ता ने बताया कि अगस्त में एक वैश्विक प्रशिक्षण पहल शुरू की गई है ताकि सभी कांसुलर अधिकारी प्रत्येक वीजा आवेदक का गहन मूल्यांकन करने के लिए पूरी तरह सक्षम हों।

End of Feed