US Iran Talk: दोहा में अमेरिकी दूत कुशनर और विटकॉफ; ईरान के साथ सीधी बातचीत नहीं

US Iran Talk: कतर का कहना है कि अमेरिकी दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ मध्यस्थों से बातचीत के लिए दोहा में हैं, लेकिन वे ईरानी अधिकारियों से सीधे नहीं मिलेंगे।

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ देश की राजधानी दोहा में हैं, लेकिन वे ईरानी अधिकारियों के साथ सीधी बैठक नहीं करेंगे। अमेरिकी दूत मंगलवार को कतरी मध्यस्थों के साथ बैठक करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल अंसारी ने कहा, 'स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों और कतरी अधिकारियों से मिलने के लिए दोहा में हैं। बातचीत सभी क्षेत्रीय मुद्दों पर होगी, जिसमें निश्चित रूप से ईरान के साथ बातचीत और लेबनान का मुद्दा भी शामिल है।'

IRAN US TALK

दोहा में अमेरिकी दूत कुशनर और विटकॉफ (फाइल फोटो)

उन्होंने आगे कहा, 'वे यहां ईरानियों के साथ बातचीत के लिए नहीं आए हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की 6 अरब डॉलर की फ्रीज की गई संपत्ति अभी तक तेहरान को ट्रांसफर नहीं की गई है।

End of Feed