तो PM मोदी ने यूक्रेन को परमाणु हमले से बचा लिया? CIA चीफ ने खुद स्वीकारा- भारत के रुख से दबाव में आया रूस

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 7, 2023, 11:03 AM IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ दिनों पहले परमाणु हमले की धमकी दी थी। इसे लेकर पूरी दुनिया में डर का माहौल पैदा हो गया था। लग रहा था कि रूस कभी भी युक्रेन जंग में परमाणु हमले का इस्तेमाल कर सकता था। हालांकि अभी तक रूस ने इसका इस्तेमाल नहीं किया है।

रूस-यूक्रेन जंग(Russia Ukraine War) के बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के चीफ विलियम बर्न्स (CIA Chief William Burns) ने पीएम मोदी (PM Modi) की तारीफ में कसीदे पढ़ें हैं। एक इंटरव्यू के दौरान विलियम बर्न्स ने दावा किया है कि पीएम मोदी के रुख के कारण रूस दवाब में आया है और यही कारण है कि इस युद्ध में अभी तक परमाणु हमलों का प्रयोग नहीं हुआ है। अभी इसके उपयोग होने के संकेत भी नहीं हैं।

क्या कहा CIA चीफ ने

पीबीएस के साथ बातचीत में उन्होंने ये बातें कही है। उसके अनुसार बर्न्स ने कहा कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का रूसियों पर प्रभाव पड़ा। बिल बर्न्स ने कहा- 'मुझे लगता है कि यह भी बहुत उपयोगी रहा है कि शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री मोदी ने परमाणु हथियारों के उपयोग के बारे में अपनी चिंताओं को उठाया है। मुझे लगता है कि इसका रूस पर भी प्रभाव पड़ रहा है।'

End of Feed