क्या ईरान युद्ध से है अमेरिका के बार में हुई फायरिंग का कनेक्शन? हमलावर को लेकर पुलिस ने किए सनसनीखेज खुलासे

अमेरिका के ऑस्टिन में स्थित मशहूर ब्यूफॉर्ड्स बार में अंधाधुंध फायरिंग की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें हमलावर भी शामिल है, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार संदिग्ध ने पहले कार से और फिर पैदल लोगों पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। जांच एजेंसियां हमलावर की कार से मिले सबूतों की पड़ताल कर रही हैं।

अमेरिका में टेक्सास के एक मशहूर बार में अंधाधुंध फायरिंग हुई। यह घटना ऑस्टिन के एंटरटेनमेंट डिस्ट्रिक्ट एरिया के ब्यूफॉर्ड्स बार में हुई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में हमलावर भी शामिल है, जिसे पुलिस ने गोली से उड़ा दिया। इस घटना पर अमेरिकी अधिकारियों ने अहम जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर का मकसद संभवतः अमेरिका-ईरान संघर्ष से प्रेरित था।

us iran

अमेरिका में हुई गोलीबारी का ईरान युद्ध से हो सकता है कनेक्शन: अमेरिकी पुलिस अधिकारी

हमलावर के पास मिले सबूतों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक संदिग्ध ने बार के बाहर कार से लोगों पर गोलियां चलाई और फिर पैदल आगे बढ़कर भी गोलियां दागीं। अधिकारीयों ने जवाबी कार्रवाई में उसे गोली मारकर खत्म किया। अपराधी की कार और उसके पास से कुछ सबूत मिले हैं, जिन्हें जांच एजेंसियां गंभीरता से देख रही हैं।

End of Feed