ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, ब्रिटेन के एयर बेस से अमेरिका ने वापस बुलाए सभी बॉम्बर

अमेरिका ने आतंकी हमले की कथित साजिश की जांच के बाद ब्रिटेन के RAF फेयरफोर्ड एयरबेस से अपने सभी बमवर्षक विमान वापस अमेरिका बुला लिए। यहां ईरान के खिलाफ अभियान के दौरान B-52 और B-1 विमान तैनात थे।

अमेरिका ने ब्रिटेन के RAF फेयरफोर्ड एयरबेस से अपने सभी बॉम्बर विमान वापस अमेरिका बुला लिए हैं। इस एयरबेस का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में किया जा रहा था। RAF फेयरफोर्ड बेस पर संभावित आतंकी हमले की साजिश की जांच के बाद यह कदम उठाया गया है।

us bomber

ब्रिटेन के एयरबेस से अमेरिकी बॉम्बर हटे (File Photo)

पेंटागन के एक अधिकारी के मुताबिक, इन बॉम्बर्स को वापस अमेरिका स्थित उनके बेस पर तैनात कर दिया गया है। मिलिट्री एयर ट्रैकिंग अलायंस जैसे विमानन विशेषज्ञों ने बताया कि ईरान के खिलाफ युद्ध की शुरुआत से ही आरएएफ फेयरफोर्ड से दर्जनों बी-52 और बी-1 बॉम्बर विमानों को उड़ान भरते देखा गया है, जिनमें से कई रविवार को बेस से उड़ान भरते देखे गए।

End of Feed