EU अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर की अपील, ईरान के साथ तुरंत बातचीत करें, सप्लाई चेन पर पड़ रहा असर

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ईरान से तुरंत बातचीत शुरू करने और तनाव खत्म करने की अपील की है। उन्होंने होरमुज ऑफ स्ट्रेट में शिपिंग पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने को कहा। लेयेन ने चेतावनी दी कि जारी तनाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था और तेल आपूर्ति पर गंभीर असर पड़ सकता है।

यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेन लेयेन (Ursula von der Leyen) ने ईरान के साथ तुरंत बातचीत शुरू करने और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है, जिससे क्षेत्र में शांति बहाल की जा सकती है और वैश्विक स्थिरता को बनाए रखा जा सकता है।

Ursula von der Leyen

ईरान युद्ध का वैश्विक सप्लाई चेन पर गंभीर असर पड़ सकता है

लेयेन ने आज यानी मंगलवार 24 मार्च को स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी पक्षों को तुरंत शत्रुता समाप्त करनी चाहिए, ताकि हालात और न बिगड़ें। उन्होंने खास तौर पर ईरान से Strait of Hormuz में शिपिंग पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने की मांग की। यह जलड़मरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है, जहां से दुनिया के बड़े हिस्से का तेल परिवहन होता है।

End of Feed