Ukraine War: कीव में तबाही की रात, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से दहला यूक्रेन; 9 की मौत

Ukraine War: रूस ने कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया, जिसमें 9 लोगों की मौत और 22 घायल हो गए। सोलोमियांस्की जिले में रिहायशी इमारत पर मलबा गिरने से 2 की मौत हुई।

Ukraine War: रूस ने शुक्रवार देर रात से शनिवार तड़के तक यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से भीषण हमला किया, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। यूक्रेन की सरकारी आपातकालीन सेवा के अनुसार, कीव के सोलोमियांस्की जिले में मलबा गिरने से पांच मंजिला रिहायशी इमारत क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। बचावकर्मियों ने इमारत की ऊपरी मंजिलों से 35 लोगों को सुरक्षित निकाला। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित आठ लोग घायल हुए हैं।

ukraine war

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला (फोटो- AP)

End of Feed