पोर्न के पैसों से रूस से युद्ध लड़ेगा Ukraine? जानें क्या है प्लान, कितनी होगी कमाई और कहां खर्च होगा पैसा

रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यूक्रेन एक ऐसे अनोखे विकल्प पर विचार कर रहा है, जिससे हर कोई हैरान है। यूक्रेन ने पोर्न इंडस्ट्री को वैध करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

रूस के साथ वर्षों से चल रहे युद्ध (Russia Ukraine War) के बीच यूक्रेन एक ऐसा कदम उठाने जा रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। अपनी अर्थव्यवस्था और रक्षा बजट को संभालने के लिए यूक्रेन इस अनोखे विकल्प पर विचार कर रहा है। यूक्रेन की सरकार देश में पोर्नोग्राफी के प्रोडक्शन और डिस्ट्रिब्यूशन को वैध करने की योजना पर काम कर रही है। ताकि इस इंडस्ट्री से टैक्स के रूप में राजस्व जुटाया जा सके और उसे सीधे युद्ध की फंडिंग में इस्तेमाल किया जा सके। यूक्रेन में पहले से ही एडल्ट-कंटेंट कारोबार काफी बड़ा, लेकिन अनौपचारिक है। अब सरकार इससे राजस्व जुटाकर रूस के साथ युद्ध को वित्त-पोषित करना चाहती है।

Volodymyr Zelenskyy Porn leagalisation.

क्या पोर्न इंडस्ट्री के पैसे से रूस से युद्ध लड़ेगा यूक्रेन?

यूक्रेन की संसद में इससे जुड़ा एक बिल पहले ही पहली रीडिंग पास कर चुका है और अब दूसरी रीडिंग का इंतजार है। पोर्नोग्राफी को लीगल बनाने वााले इस बिल का समर्थन करने वाले सांसद यारोस्लाव झेलेजनियाक का तर्क है कि इस कदम से न सिर्फ भ्रष्टाचार रुकेगा, बल्कि सालाना 25 मिलियन डॉलर तक का अतिरिक्त टैक्स रेवेन्यू भी मिल सकता है। यह रकम सैन्य जरूरतों विशेषतौर पर 30 हजार ड्रोन खरीदने के लिए पर्याप्त होगी। हालांकि, अभी यह सिर्फ प्रस्ताव है।

End of Feed