UK के पूर्व PM बोरिस जॉनसन फिर बने डैडीः तीसरी बीवी से यह आठवीं संतान, फोटो देख यूं प्यार बरसाने लगे लोग

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 11, 2023, 11:56 PM IST

Boris Johnson Latest News: दरअसल, होमर के महाकाव्य ओडिसी में ओडीसियस एक प्रसिद्ध यूनानी राजा का नाम है। ओडीसियस जॉनसन के नवजात शिशु के नामों में से एक नाम है। कैरी और बोरिस जॉनसन का यह दूसरा बेटा है।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन फिर से पिता बने हैं। 59 बरस के जॉनसन की यह तीसरी बीवी से हुई आठवीं संतान है। मंगलवार (11 जुलाई, 2023) को उनकी पत्नी कैरी जॉनसन ने बच्चे के साथ कुछ फोटो पोस्ट किए। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने भावुक बातें भी लिखीं, जिसके बाद मां-बेटे का प्यार देखकर अपने कमेंट्स के साथ प्यार की बौछार करने लगे।

boris johnson new baby

ब्रिटेन के पूर्व पीएम की पत्नी ने यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

वैसे, कैरी ने इस बच्चे को बीते हफ्ते जन्म दिया था, पर उन्होंने इसकी जानकारी बाद में दी। उन्हें बेटा हुआ है। 35 साल की कैरी ने इंस्टा पोस्ट में लिखा, “पांच जुलाई को सुबह सवा नौ बजे फ्रैंक अल्फर्ड ओडीसियस जॉनसन का दुनिया में स्वागत किया। (क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मेरे पति ने किस नाम को चुना?!)”

End of Feed