इंग्लिश चैनल में ब्रिटेन का हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन,रूस के 'शैडो फ्लीट' के जहाज को हिरासत में लिया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने बताया कि सशस्त्र ब्रिटिश बलों ने इंग्लिश चैनल में ‘स्मिर्टोस’ (Smyrtos) नामक जहाज पर चढ़कर उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान रूस के लिए एक और बड़ा झटका है।

रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग को चार साल से ज्यादा समय हो गया है, इस जंग को रूस पश्चिमी देशों के कई प्रतिबंध भी झेल रहा है। इस बीच, यूक्रेन जंग को लेकर उस पर लगाए गए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को दरकिनार करने की उसकी कोशिशें सामने आई हैं। हालांकि इन्हें लेकर ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ब्रिटिश सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए रविवार को एक प्रतिबंधित तेल टैंकर को हिरासत में ले लिया। इस टैंकर के रूस की कथित “शैडो फ्लीट” से जुड़े होने का संदेह है।

ब्रिटेन ने रूस के शैडो फ्लीट से जुडे टैंकर को लिया कब्जे में। (फोटो- AI)

ब्रिटेन ने रूस के शैडो फ्लीट से जुडे टैंकर को लिया कब्जे में। (फोटो- AI)

रॉयल मरीन कमांडो ने की कार्रवाई

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने बताया कि सशस्त्र ब्रिटिश बलों ने इंग्लिश चैनल में ‘स्मिर्टोस’ (Smyrtos) नामक जहाज पर चढ़कर उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस अभियान में रॉयल मरीन कमांडो हेलीकॉप्टरों से रस्सियों के जरिए जहाज पर उतरे और जहाज को अपने कब्जे में लिया। मंत्रालय ने इसे ब्रिटेन के नेतृत्व में अपनी तरह का पहला अभियान बताया है।

End of Feed