ईरान के 'हमले' के बाद UAE की जवाबी कार्रवाई, तेहरान के साथ सभी तरह के कारोबार, वित्तीय लेन-देन पर लगाई रोक

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने यूएई की तरफ मिसाइलें दागने के यूएई के दावे को खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह आरोप अच्छे पड़ोसी होने की भावना के खिलाफ है। बाघेई ने कहा कि इससे भरोसा बहाली के कदमों को झटका लगता है।

Middle East Crisis: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की तरफ ईरान द्वारा कथित रूप से बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के बाद मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। इन हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए यूएई ने ईरान के साथ अपने सभी कारोबारी एवं वित्तीय गतिविधियां रोक दी हैं। यूएई के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता अफ्रा अल हामेली ने कहा कि 'क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए अगले आदेश तक ईरान के साथ सभी कारोबारी, वाणिज्यिक एवं वित्तीय लेन-देन पर रोक लगाई जाती है।' हालांकि, ईरान ने यूएई के दावे को खारिज किया है।

UAE

यूएई का दावा-ईरान ने उसकी तरफ मिसाइलें दागीं। तस्वीर-सांकेतिक

ईरान ने हमले के दावे को खारिज किया

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने यूएई की तरफ मिसाइलें दागने के यूएई के दावे को खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह आरोप अच्छे पड़ोसी होने की भावना के खिलाफ है। बाघेई ने कहा कि इससे भरोसा बहाली के कदमों को झटका लगता है। बता दें कि मिसाइल गिरने के बाद

End of Feed