Israel Airport Suicide Attack Plan: अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के जनरल प्रॉसिक्यूटर ने ओमान के एक सह-पायलट को लेकर बड़ा और गंभीर खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि इस पायलट का मकसद इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट के पैसेंजर टर्मिनल पर एक बड़ा आत्मघाती हमला करना था। इस साजिश के पीछे कट्टरपंथी ताकतों और आतंकी विचारधारा का हाथ होने की बात सामने आई है।
UAE का बड़ा सनसनीखेज खुलासा (फाइल फोटो)
जांच के मुताबिक, यह सह-पायलट 2017 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पढ़ाई कर रहा था। वहीं पर उसे मुस्लिम ब्रदरहुड की विचारधारा से जोड़ा गया और उसका ब्रेशवॉश किया गया। वह लगातार ऐसी चरमपंथी सामग्रियां और ऑनलाइन कंटेंट देख रहा था जो आतंकवाद और सुसाइड हमलों का महिमामंडन करते थे। मेलबर्न में रहने के दौरान वह एक मस्जिद और 'माईसेंट्रल' नाम के संगठन के संपर्क में आया, जो कथित तौर पर मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़ी संस्थाओं के समर्थन से चल रहा था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी', एलन मस्क ने फिर कसा तंज, भारत में स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी जुबानी जंग
9/11 के हमलों से बहुत ज्यादा था प्रभावित
उसके अपने कबूलनामे से यह बात भी सामने आई है कि वह 9/11 के हमलों से बहुत ज्यादा प्रभावित था। इसी सोच के चलते उसने विमानन (एविएशन) क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया था ताकि वह विमान के जरिए किसी बड़े हमले को अंजाम दे सके।
एयरपोर्ट की थी रेकी
अपनी इस खतरनाक योजना को पूरा करने से पहले उसने तेल अवीव जाने वाली दो उड़ानों के दौरान रास्ते और एयरपोर्ट की पूरी रेकी (निरीक्षण) भी की थी। यह पूरा मामला एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करता है कि समाज में जहर घोलने वाले और नफरत फैलाने वाले उपदेशक किस हद तक खतरनाक साबित हो रहे हैं। यह लोग एक तरह से कट्टरपंथ की फैक्ट्री चला रहे हैं, जो युवाओं को भटकाकर सीधे आतंकवाद के रास्ते पर धकेल रही है।
