इटली में सनसनीखेज वारदात, गुरुद्वारे से निकलते समय दो भारतीयों की गोली मारकर हत्या

Italy News: मृतकों की पहचान कोवो निवासी 48 वर्षीय रागिंदर सिंह और एग्नाडेलो निवासी 48 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। हमलावर इन लोगों के पास पहुंचा, उसने गोलियां चलाईं और फिर कार में बैठकर फरार हो गया।

Tow Indians Shot Dead in Italy: इटली में बर्गामो प्रांत के कोवो में दो भारतीयों की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वे एक गुरुद्वारे से बाहर निकल रहे थे। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह खबर दी। यह गुरुद्वारा एक गोदाम में था जिसका इस्तेमाल पूजा स्थल के रूप में किया जा रहा था। ला सिसिलिया अखबार के अनुसार, यह हमला शुक्रवार को मध्य रात्रि से कुछ देर पहले शहर के औद्योगिक क्षेत्र में गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के सामने स्थित चौक में हुआ।

murder in italy

इटली में दो सिखों की गोली मारकर हत्या(File photo)

मृतकों की पहचान कोवो निवासी 48 वर्षीय रागिंदर सिंह और एग्नाडेलो निवासी 48 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। अखबार की खबर के अनुसार, हमलावर कथित तौर पर इन लोगों के पास पहुंचा, उसने गोलियां चलाईं और फिर कार में बैठकर फरार हो गया। खबर में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, अचानक झड़प के बाद हत्या किए जाने की संभावना को खारिज किया गया है।

End of Feed