Erdogan-Meloni Video Viral: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन और इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो वायरल हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय शांति शिखर सम्मेलन में दोनों नेता पहुंचे थे, जहां उनके बीच हुई कुछ ऐसी बातचीत जो चर्चा का विषय बन गई। तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन और मेलोनी के बीच एक छोटी बातचीत ने सोमवार को शर्म अल-शेख शांति शिखर सम्मेलन में ध्यान आकर्षित किया। वहीं, उनकी बातचीत का फुटेज ऑनलाइन सामने आया, जो अब वायरल हो रहा है।
मेलोनी की स्मोकिंग छोड़वाना चाहते हैं राष्ट्रपति एर्दोगन। (Photo-Social Media Video Grab)
'धूम्रपान बंद करवाना होगा'
इस छोटे से वीडियो में एर्दोगन मेलोनी की तारीफ करते दिख रहे हैं। जहां फिर वे मजाक करते हुए भी देखे गए। इस दौरान उन्होंने मेलोनी से कहा, 'मैंने आपको विमान से उतरते देखा। आप बहुत अच्छी लग रही हैं। लेकिन मुझे आपको धूम्रपान बंद करवाना होगा।'
मैक्रों बोले- 'यह असंभव है!'
पास में खड़े फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी हंसते हुए जवाब दिया, 'यह असंभव है!' वहीं, एर्दोगन के ऐसे कहने पर मेलोनी थोड़ी अचंभित रह गईं, लेकिन वे हंसने लगीं। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मुझे पता है, मुझे पता है। मैं किसी को मारना नहीं चाहती।'
बता दें कि तुर्की ने हाल के वर्षों में तंबाकू नियंत्रण पर प्रतिबंधों, नियमों, मीडिया अभियानों और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के जरिए प्रगति की है। वहीं, मेलोनी ने पहले साक्षात्कारों में खुलासा किया था कि 13 साल तक धूम्रपान छोड़ने के बाद उन्होंने फिर से धूम्रपान शुरू कर दिया था। उधर इस बातचीत को इंटरनेट पर कई उपयोगकर्ताओं ने इसे शिखर सम्मेलन का 'सबसे अच्छा क्षण' बताया।
