Turkey Yildirimhan ICBM: 6000 KM रेंज और मैक 25 की रफ्तार! तुर्की की पहली ICBM 'यिल्दिरिमहान' के पीछे क्या है एर्दोगन का प्लान?

तुर्की ने अपनी पहली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) 'यिल्दिरिमहान' (Yildirimhan) का अनावरण कर दुनिया को चौंका दिया है। जानें इस मिसाइल के फीचर्स, मारक क्षमता और दुनिया पर इसका क्या होगा असर...

Turkey Yildirimhan ICBM: ग्लोबल मंच और रक्षा समीकरणों को पूरी तरह से बदलने वाले एक बड़े घटनाक्रम में, तुर्की ने अपनी पहली स्वदेशी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) 'यिल्दिरिमहान' (Yildirimhan) को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। इस्तांबुल में आयोजित 'SAHA 2026 इंटरनेशनल डिफेंस एक्सपो' में जब इस मिसाइल का मॉडल प्रदर्शित किया गया, तो पश्चिमी देशों से लेकर मध्य पूर्व (Middle East) तक हड़कंप मच गया।

Turkey Yildirimhan ICBM

तुर्की ने अपनी पहली ICBM 'यिल्दिरिमहान' (Yildirimhan) का किया अनावरण

इस मिसाइल के साथ ही तुर्की अब दुनिया के उन चुनिंदा एलीट देशों के क्लब (जैसे अमेरिका, रूस, चीन, भारत, फ्रांस, ब्रिटेन, इजरायल और उत्तर कोरिया) में शामिल होने का दावा कर रहा है, जिनके पास महाद्वीपों के पार हमला करने की क्षमता है।

End of Feed