ट्रंप का फिर बिगड़ा मूड, रूसी तेल खरीद पर भारत को चेताया, भारी टैरिफ लगाने की दी धमकी

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगर भारत रूसी कच्चे तेल का आयात जारी रखता है, तो ये शुल्क बने रहेंगे या बढ़ भी सकते हैं। उन्होंने दोहराया, अगर वे ऐसा करते रहे, तो उन्हें भारी शुल्क चुकाना पड़ेगा। ऊर्जा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, हाल के वर्षों में रूस भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है।

Trump Warns India Over Russian Oil Buy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को रूसी तेल की खरीद सीमित न करने पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उनका दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि नई दिल्ली इस तरह के आयात बंद कर देगा। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी ने) मुझसे कहा कि मैं रूसी तेल वाला काम नहीं करूंगा। लेकिन अगर वे ऐसा करते रहे, तो उन्हें भारी टैरिफ़ चुकाने पड़ेंगे।

Trump and Modi

रूसी तेल पर ट्रंप ने फिर भारत को चेताया (PTI)

भारत ने किया ट्रंप के दावे से इनकार

जब उनसे भारत सरकार की इस प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया कि उन्हें उनके और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हाल ही में हुई किसी बातचीत की जानकारी नहीं है, तो ट्रंप ने जवाब दिया, लेकिन अगर वे ऐसा कहना चाहते हैं, तो वे भारी टैरिफ चुकाते रहेंगे, और वे ऐसा नहीं करना चाहते। यह टिप्पणी ट्रंप द्वारा बुधवार को ओवल ऑफिस में की गई उस अप्रत्याशित घोषणा के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा, और इसे एक बड़ा कदम बताया।

End of Feed