न्यूयॉर्क के संघीय बजट में कटौती वाले बयान पर नरम हुए ट्रंप, बोले-नए मेयर ममदानी की 'थोड़ी-बहुत' मदद करूंगा

मतदान से ठीक एक दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि मेयर पद पर यदि ममदानी जीतते हैं तो वह शहर के लिए जारी होने वाले संघीय बजट में कटौती करेंगे। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने तेवर में नरमी दिखाते हुए यह बात कही है। 34 साल के ममदानी न्यूयॉर्क मेयर पद पर पहुंचने वाले पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मूल के व्यक्ति हैं।

New York federal funding: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह न्यूयॉर्क मेयर पद पर विजयी हुए डेमोक्रेट सोशलिस्ट जोहरान ममदानी की 'थोड़ी बहुत' मदद करेंगे। दरअसल, मतदान से ठीक एक दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि मेयर पद पर यदि ममदानी जीतते हैं तो वह शहर के लिए जारी होने वाले संघीय बजट में कटौती करेंगे। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने तेवर में नरमी दिखाते हुए यह बात कही है। 34 साल के ममदानी न्यूयॉर्क मेयर पद पर पहुंचने वाले पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मूल के व्यक्ति हैं। चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो को हराया। ट्रंप ने कुओमो को अपना समर्थन दिया था।

trump dt

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। तस्वीर-ANI

मियामी में बुधवार को अमेरिका बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि ममदानी के कटु आलोचक होने के बावजूद वह न्यूयॉर्क को सीमित संघीय समर्थन देने के लिए तैयार हैं। अमेरिका में मंगलवार को कई शहरों के मेयर और गवर्नर पद के चुनाव नतीजे आए। इन चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार हुई है। इस हार पर ट्रंप ने कहा कि चुनाव प्रचार से उनकी अनुपस्थिति और ‘शटडाउन’ के कारण रिपब्लिकन पार्टी मंगलवार का मेयर चुनाव हार गई।

End of Feed