'क्या आप अमेरिकी हथियार खरीदेंगे?', जब ट्रंप ने शी जिनपिंग से पूछा सवाल, चीनी राजदूत ने किए कई अहम खुलासे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ बातचीत में ताइवान को हथियारों की बिक्री का बचाव किया और कथित तौर पर शी से अमेरिकी हथियार खरीदने की संभावना भी पूछी। चीन में अमेरिकी राजदूत डेविड पर्ड्यू के मुताबिक, ताइवान को हथियारों की भविष्य की बिक्री को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बना हुआ है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान को हथियारों की लंबित बिक्री को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के सामने यह कहकर उचित ठहराया कि वाशिंगटन दुनिया भर में ऐसे कई सौदे करता है तथा ट्रंप ने उनसे यहां तक पूछ लिया कि क्या वह भी अमेरिकी हथियार खरीदना चाहेंगे। चीन में अमेरिका के राजदूत डेविड पर्ड्यू ने रविवार को यह जानकारी दी।

trump (34)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की फोटो। AP

पर्ड्यू ने कहा कि ट्रंप ने अपने उभरते भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी चीन को अमेरिका की ओर से हथियार बेचने की संभावना भी जतायी। यह एक अप्रत्याशित पेशकश है, जिस पर अमल होने की स्थिति में चीन और ताइवान को लेकर अमेरिका की कई पीढ़ियों से चली आ रही नीति में बड़ा बदलाव आ सकता है। इससे अमेरिकी प्रौद्योगिकी संभावित दुश्मन के हाथों में पहुंचने का खतरा भी पैदा हो सकता है।

End of Feed