जेलेंस्की के व्हाइट हाउस दौरे से पहले ट्रंप की पुतिन के साथ लंबी बातचीत, US राष्ट्रपति बोले-क्या बात हुई, बताऊंगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत कर रहे हैं और यह बातचीत चल रही है। पुतिन के साथ हो रही यह बातचीत लंबे समय तक चलने वाली है। बातचीत समाप्त होने के बाद रूसी राष्ट्रपति के साथ किन मुद्दों पर वार्ता हुई।

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत कर रहे हैं और यह बातचीत चल रही है। पुतिन के साथ हो रही यह बातचीत लंबे समय तक चलने वाली है। बातचीत समाप्त होने के बाद रूसी राष्ट्रपति के साथ किन मुद्दों पर वार्ता हुई, उसके बारे में वह बताएंगे। बता दें कि अमेरिका से सैन्य हथियारों की आपूर्ति करने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की शुक्रवार को व्हाइट हाउस पहुंचने वाले हैं। जेलेंस्की नाटो से लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें मांग रहे हैं।

Vladimir putin

ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की बातचीत। तस्वीर-AP

यह एक लंबी बातचीत है-ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर कहा कि 'बातचीत जारी है, यह एक लंबी बातचीत है, और इसके समाप्त होने पर मैं इसकी जानकारी दूंगा, राष्ट्रपति पुतिन भी देंगे।' समझा जाता है कि जेलेंस्की से उम्मीद है कि वह ट्रंप से उन्नत हथियारों की मांग करेंगे, जिनमें लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइलें भी शामिल हैं। टॉमहॉक मिसाइलें मॉस्को और रूस के अन्य प्रमुख शहरों तक मार कर सकती हैं। ट्रंप ने संकेत दिया है कि यदि पुतिन बातचीत की मेज पर आने से इनकार करते हैं, तो वे इस तरह की आपूर्ति की अनुमति दे सकते हैं।

End of Feed