ट्रंप की नजरें फिर टेढ़ी, भारतीय चावल और कनाडा के उर्वरकों पर टैरिफ लगाने का दिया संकेत

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका में भारतीय चावल की कथित डंपिंग का ध्यान रखेंगे। किसानों ने चावल की गिरती कीमतों की ओर इशारा करते हुए दावा किया है कि भारत, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देशों से आयात उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को संकेत दिया कि वह कनाडा से कृषि आयात, खासकर भारतीय चावल और उर्वरक पर नए टैरिफ लगा सकते हैं, क्योंकि दोनों देशों के साथ व्यापार वार्ता बिना किसी बड़ी प्रगति के जारी है। ट्रंप ने यह टिप्पणी व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान की, जहां उन्होंने अमेरिकी किसानों के लिए 12 अरब अमेरिकी डॉलर के नए समर्थन पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आयात घरेलू उत्पादकों के लिए चुनौती बन रहा है और इस मुद्दे को सुलझाने की अपनी मंशा दोहराई।

Donald trump

डोनाल्ड ट्रंप लगा सकते हैं नए टैरिफ

कहा- भारतीय चावल की कथित डंपिंग का ध्यान रखेंगे

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका में भारतीय चावल की कथित डंपिंग का ध्यान रखेंगे। किसानों ने चावल की गिरती कीमतों की ओर इशारा करते हुए दावा किया है कि भारत, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देशों से आयात उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। ट्रंप ने कहा, उन्हें डंपिंग नहीं करनी चाहिए। मेरा मतलब है, मैंने यह दूसरों से सुना है। आप ऐसा नहीं कर सकते।

End of Feed