डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- ईरान से नहीं चल रही कोई बातचीत, खुला है होर्मुज

ट्रंप ने दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पूरी तरह खुला है और चालू स्थिति में है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने समुद्र में बिछाई गई माइन को हटा दिया है या उन्हें निष्क्रिय कर दिया है।

अमेरिका और ईरान के बीच पिछले लगभग छह महीनों से जारी युद्ध और तनाव के बीच एक नया मोड़ आ गया है। 60 दिनों की अस्थायी युद्धविराम अवधि समाप्त होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से विरोधाभासी और कड़े बयान सामने आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर स्पष्ट किया कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ कोई बातचीत या वार्ता नहीं चल रही है और न ही आगे ऐसी कोई बैठक तय है।

Iran US

ट्रंप ने कहा- ईरान से नहीं हो रही बातचीत

होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है

ट्रंप ने दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पूरी तरह खुला है और चालू स्थिति में है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने समुद्र में बिछाई गई माइन को हटा दिया है या उन्हें निष्क्रिय कर दिया है। ट्रंप का यह बयान उनके विशेष दूत व दामाद जेर्ड कुशनर के उस बयान के बिल्कुल उलट है, जिसमें उन्होंने एक दिन पहले कहा था कि ईरान के साथ बातचीत बेहद मजबूत स्थिति में जारी है।

End of Feed