'मैं ईरान की किल लिस्ट में नंबर-1 पर'; ट्रंप ने अमेरिकी हमलों को बताया सही, कहा- अब डील नहीं काम खत्म करना है

ट्रंप ने ईरान को सीधी धमकी दी है उन्होंने कहा कि वह किसी नए समझौते के पक्ष में नहीं हैं। अब समय है कि काम को पूरी तरह खत्म किया जाए।

तुर्किये की राजधानी अंकारा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद आक्रामक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह ईरान की किल लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। ट्रंप ने कहा कि भले ही मैं ईरान की किल लिस्ट में टॉप पर हूं, लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं अपना काम कर रहा हूं और अमेरिका के हितों की रक्षा मेरी प्राथमिकता है।

trump

डोनाल्ड ट्रंप।

ट्रंप ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं इसे किसी भी दूसरे व्यक्ति से बेहतर तरीके से कर रहा हूं। इस दौरान उन्होंने हल्के अंदाज में यह भी कहा कि मुझे टिकटॉक पर नंबर-1 होना ज्यादा पसंद है, लेकिन फिलहाल मैं ईरान की किल लिस्ट में टॉप कर रहा हूं

End of Feed