चीन में ट्रंप का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति हान झेंग ने किया स्वागत; बिछाई गई रेड कार्पेट

Trump China Visit: राष्ट्रपति जिनपिंग के निमंत्रण पर चीन की यात्रा पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हवाई अड्डे पर उपराष्ट्रपति हान झेंग ने भव्य स्वागत किया।

Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अपने ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के लिए आधिकारिक तौर पर बीजिंग पहुंच चुके हैं। एयर फोर्स वन से उतरने पर चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका भव्य स्वागत किया। फूलों के साथ पारंपरिक सम्मान के बीच ट्रंप की यह यात्रा खास मानी जा रही है।

Trump in China

चीन में ट्रंप का भव्य स्वागत

एयरपोर्ट पर ट्रंप का भव्य स्वागत

व्हाइट हाउस के आधिकारिक सोशल मीड‍िया रैप‍िड र‍िस्‍पांस 'एक्‍स' अकाउंट के अनुसार, बीजिंग में हवाई अड्डे पर चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने फूल भेंट कर ट्रंप का स्वागत क‍िया। रेड कार्पेट पर आगे बढ़ते हुए ट्रंप कुछ देर के लिए वहां जमा मिलिट्री ऑनर गार्ड और चीनी युवाओं को, जो झंडे लहरा रहे थे, ने अपना खास 'फिस्ट पंप' (मुट्ठी लहराने का इशारा) क‍िया।

End of Feed