'इजरायल वही करता है, जो मैं कहता हूं'; लेबनान पर इजरायली हमलों को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

Trump On Israel-Lebanon Peace Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि जरूरत पड़ने पर वह इजरायल को लेबनान पर हमले रोकने के लिए प्रभावित कर सकते हैं और कहा, “वे वही करते हैं जो मैं कहता हूं।” ट्रंप ने बताया कि उन्होंने इजरायल से हिज्बुल्लाह के साथ युद्धविराम का समर्थन करने की अपील की थी। उनका कहना है कि लेबनान में बढ़ते तनाव से ईरान के साथ चल रही शांति प्रक्रिया प्रभावित हो सकती थी। ट्रंप ने नेतन्याहू के साथ अपने संबंधों को अच्छा बताते हुए कहा कि कई बार समझदारी और संयम से काम लेना जरूरी होता है।

Trump On Israel-Lebanon Peace Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान में इजरायली सैन्य कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि वह इजरायल पर अपना प्रभाव रखते हैं और जरूरत पड़ने पर हमलों को रोकने में भूमिका निभा सकते हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा, “वे (इजरायल) वही करते हैं जो मैं कहता हूं।” एक्सियोस शो पर एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह बात कही। बता दें कि इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और हाल के दिनों में लेबनान में कई हमले हुए हैं। अमेरिका और कतर की मध्यस्थता से संघर्ष विराम की कोशिशें तेज हुई हैं और अमेरिकी अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच अस्थायी युद्धविराम पर सहमति बनने की जानकारी दी है।

trump nathenyahu (2)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इजरायली सरकार पर उनका जबरदस्त प्रभाव है। AP

जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या वह क्षेत्र (मिडिल ईस्ट) में इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों को प्रभावित कर सकते हैं, विशेष रूप से लेबनान पर संभावित हमलों के संबंध में तो ट्रंप ने कहा कि वह ऐसे फैसलों पर नियंत्रण रखने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा,"हां, मैं रहूंगा। मेरा मतलब है, वे मेरा बहुत सम्मान करते हैं, और वे वही करते हैं जो मैं कहता हूं।" ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनके साथ उनके मजबूत लेकिन बारीकी से नियंत्रित संबंध हैं। उन्होंने कहा, "यह अच्छी बात है, लेकिन हमें उसे थोड़ा समझदार बनाए रखना होगा।"

End of Feed