'हम आसानी से खोल सकते हैं होर्मुज, बस मिल जाए थोड़ा...; ट्रंप ने ईरान को दी खुली धमकी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरानी नेतृत्व की तीखी चेतावनियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने और अधिक आक्रामक रुख अख्तियार किया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने संकेत दिया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के तेल उद्योग पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इसके लिए उन्हें कुछ और समय की आवश्यकता है ।

अमेरिका और इजराइल द्वारा करज के पास स्थित ईरान का B1 पुल ध्वस्त करने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ईरान को सीधी धमकी दी है।उन्होंने अपने बयान में होर्मुज जलडमरूमध्य को खुलवाने,तेल पर नियंत्रण करने और वैश्विक स्तर पर भारी मुनाफा कमाने की बात कही है।

ट्रंप

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि हम आसानी से होर्मुज जलडमरूमध्य खोलकर तेल निकाल सकते हैं और खूब धन कमा सकते हैं। हमें बस इसके लिए थोड़े और समय की जरूरत है। क्या इससे दुनिया को तेल का बड़ा भंडार नहीं मिल जाएगा? हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट को कैसे खोलेगा।

End of Feed