'ट्रंप ही आपके राष्ट्रपति हैं', न्यूयॉर्क मेयर पद पर ममदानी की जीत पर व्हाइट हाउस का ट्वीट

इस जीत के साथ ममदानी अमेरिका के सबसे बड़े शहर के मेयर पद पर आसीन होने वाले पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम व्यक्ति बन गए हैं। ममदानी ने 9,48,202 वोट (50.6 प्रतिशत) प्राप्त कर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर का चुनाव जीता, जिसमें 83 प्रतिशत वोट पड़े। वह कई महीनों से न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव की दौड़ में सबसे आगे थे

Zohran Mamdani : जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क मेयर पद का चुनाव जीतने पर व्हाइट हाउस ने ट्वीट किया है। X पर व्हाइट हाउस के इस पोस्ट में ममदानी का नाम तो नहीं लिया है लेकिन उसने न्यूयॉर्क के लोगों को याद दिलाया है कि उनके राष्ट्रपति ट्रंप ही हैं। इस पोस्ट में बस इतना कहा गया है कि 'ट्रंप ही आपके राष्ट्रपति हैं'। बता दें कि 34 साल के जोहरान ने न्यूयॉर्क मेयर पद का चुनाव भारी अंतर से जीता है। डेमोक्रेट उम्मीदवार ममदानी अफ्रीकी-भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। उनकी मां प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मीरा नायर हैं जबकि उनके पिता यूगांडा के हैं।

white house

जोहरान ममदानी ने जीता न्यूयॉर्क मेयर पद का चुनाव। तस्वीर-AP

मेयर पद के चुनाव में ममदानी जब चर्चा में आए तभी से राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू किया। कुछ दिनों पहले ट्रंप ने उन्हें '100 फीसदी कम्यूनिस्ट और पागल कहा।' ट्रंप ने यह भी कहा कि 'ममदानी भयानक दिखते हैं और उनका आवाज बहुत ही खराब है।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने चुनाव से एक दिन पहले अपने ट्रुथ सोशल पर कहा कि न्यूयॉर्क मेयर पद का चुनाव यदि ममदानी जीते तो वह शहर को मिलने वाले संघीय बजट में कटौती कर देंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह ममदानी की जगह डेमोक्रेट को जीतना पसंद करेंगे।

End of Feed