Trump Greenland Deal: डेनमार्क-ग्रीनलैंड के साथ ट्रंप का त्रिपक्षीय समझौता, आर्कटिक में बढ़ेगी अमेरिकी सुरक्षा मौजूदगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क में डेनमार्क और ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते का फोकस ग्रीनलैंड और आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत करने पर है। इसके तहत अमेरिकी सैन्य मौजूदगी और बुनियादी ढांचे के विस्तार की योजना है, जबकि डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की संप्रभुता और आत्मनिर्णय के अधिकार पर जोर दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के इतर डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन और ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेंस-फ्रेडरिक नील्सन के साथ त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता ग्रीनलैंड और आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत करने से जुड़ा है।

trump news (13)

ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा कदम! डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ किया त्रिपक्षीय समझौता। ANI

समझौते के तहत अमेरिका ग्रीनलैंड में अपनी सैन्य मौजूदगी और बुनियादी ढांचे का विस्तार करेगा। रिपोर्टों के मुताबिक, दो नए सैन्य स्थलों, नार्सार्सुआक और मेस्टर्सविग को विकसित करने की योजना है। यह कदम आर्कटिक और उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

End of Feed