Mathura वाला दांव US के अलास्का में! मैदान में एक ही नाम के दो उम्मीदवार, ट्रंप बोले-ये तो सबसे बड़ा चुनावी फ्रॉड

भारत से हजारों मील दूर अमेरिका के अलास्का राज्य में ऐसे ही एक हमनाम उम्मीदवार ने मध्यावधि चुनावों में एक दिलचस्प पहलू जोड़ दिया है। ये चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और लोकप्रियता पर एक तरह से जनमत संग्रह साबित होने वाले हैं।

भारत में शायद कम लोगों को यह याद होगा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मथुरा सीट पर हेमा मालिनी का मुकाबला एक अन्य हेमा मालिनी से हुआ था। इसी तरह, 2019 के लोकसभा चुनाव में वायनाड सीट पर राहुल गांधी के सामने एक अन्य राहुल गांधी और यहां तक कि एक ’राघुल गांधी’ नाम का उम्मीदवार भी मैदान में था,लेकिन अब ऐसा ही एक मामला अमेरिका के सुदूर राज्य अलास्का में सामने आया है जिसने महत्वपूर्ण मध्यावधि चुनावों से पहले राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है।

Trump

डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

भारत में एक ही नाम वाले ऐसे ’डमी’ उम्मीदवारों का चुनाव लड़ना कोई नयी बात नहीं है, वे वहां की चुनावी राजनीति में कभी-कभी हास्य का पुट भी जोड़ देते हैं। लेकिन भारत से हजारों मील दूर अमेरिका के अलास्का राज्य में ऐसे ही एक हमनाम उम्मीदवार ने मध्यावधि चुनावों में एक दिलचस्प पहलू जोड़ दिया है। ये चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और लोकप्रियता पर एक तरह से जनमत संग्रह साबित होने वाले हैं।ट्रंप इस विवाद का पूरा राजनीतिक फायदा उठाने में जुटे हैं। यह विवाद कथित तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी की पर्दे के पीछे से चली गई एक चाल का नतीजा है।

End of Feed