मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद ट्रंप ने ईरान पर बरपाया कहर, बोले- 5 मिनट में तबाह किया एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम!

US Iran Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी सेना ने शुक्रवार को ईरान पर नए और सीमित हमले किए, जिनमें इस्लामिक गणराज्य की एक वायु रक्षा प्रणाली को निशाना बनाया गया।

US Iran Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी सेना ने शुक्रवार को ईरान पर नए और सीमित हमले किए, जिनमें इस्लामिक गणराज्य की एक वायु रक्षा प्रणाली को निशाना बनाया गया। ये हमले मंगलवार को अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को मिली करारी हार के बाद पहली सैन्य कार्रवाई है।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

अमेरिका ने ईरान पर किया हमला

ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि तेल की ढुलाई के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण जलमार्ग में स्थित किश्म द्वीप के सुजा इलाके में दो विस्फोटों की आवाज सुनी गई। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में इस सैन्य कार्रवाई को ''मामूली'' बताया। ट्रंप ने शुक्रवार शाम फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच पहुंचने के कुछ ही देर बाद पत्रकारों से कहा, ''उन्होंने एक छोटा-सा एंटी एयरक्राफ्ट उपकरण तैयार किया था और हमने उसे लगभग 15 मिनट में, शायद पांच मिनट में ही नष्ट कर दिया।''

End of Feed