‘आपका पास डिएक्टिव हो गया', CNN, MS NOW और Politico के पत्रकारों के लिए व्हाइट हाउस के दरवाजे बंद; आखिर ट्रंप ने क्यों लिया ये फैसला?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित करने के ऐलान के बाद शनिवार को इन संस्थानों के पत्रकारों को प्रवेश नहीं दिया गया। CNN की रिपोर्टर बेट्सी क्लेन ने बताया कि उनका प्रेस पास निष्क्रिय कर दिया गया था, जबकि MS NOW और Politico के पत्रकारों के पास भी जब्त या निष्क्रिय किए गए। तीनों मीडिया संस्थानों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी कदम उठाने के संकेत दिए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सीएनए (CNN), एमएस नाउ (MS NOW) और पॉलिटिको न्यूज चैनल पर व्हाइट हाउस में प्रवेश को लेकर लगाए गए प्रतिबंध का असर अब जमीन पर भी दिखाई देने लगा है। शनिवार को इन मीडिया संस्थानों के पत्रकारों को व्हाइट हाउस परिसर में प्रवेश से रोक दिया गया। सीएनएन की वरिष्ठ व्हाइट हाउस रिपोर्टर बेट्सी क्लेन (Betsy Klein) ने बताया कि जब वह रिपोर्टिंग के लिए व्हाइट हाउस पहुंचीं तो उनका प्रेस बैज काम नहीं कर रहा था।

trump news (12)

सीएनएन समेत तीन संस्थानों के पत्रकारों की व्हाइट हाउस एंट्री पर रोक। AP

प्रेस पास स्कैन किया तो नहीं खुला गेट

End of Feed