ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायर का किया ऐलान, कहा- दोनों पक्ष सहमत, तत्काल प्रभाव से हुआ लागू

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर 'एनर्जी सीजफायर' का ऐलान किया।

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर 'एनर्जी सीजफायर' का ऐलान किया। ट्रंप ने दावा किया कि दोनों पक्ष एनर्जी सीजफायर को लेकर सहमत हो गए हैं और यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया।

US Russia Ukraine

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (बाएं), यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (बीच में) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (दाएं) (फाइल फोटो)

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा, ''तत्काल प्रभाव से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में एनर्जी सीजफायर लागू हो गया। दोनों पक्ष इस पर सहमत हो गए हैं। इसका उल्लंघन न करें। मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।''

End of Feed