Mexico News: तेज रफ्तार से जा रही ट्रेन की डबल डेकर बस से टक्कर , 10 लोगों की हुई मौत, WATCH VIDEO

मैक्सिको के अटलाकामुलको में सोमवार सुबह एक रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के डबल डेकर बस से टकराने से कम से कम 10 लोग मारे गए और 60 से अधिक घायल हो गए।

मैक्सिको: मैक्सिको के अटलाकामुलको में सोमवार सुबह एक रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के डबल डेकर बस से टकराने से कम से कम 10 लोग मारे गए और 60 से अधिक घायल हो गए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह घटना सोमवार सुबह भारी ट्रैफिक के बीच हुई, जब रेलवे क्रॉसिंग पर कोई बैरियर या चेतावनी संकेत नहीं था। बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और जांच जारी है।

mexico

मैक्सिको - रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के डबल डेकर बस के टक्कर में 10 लोगों की मौत (फोटो - ट्वीटर)

रिपोर्ट के अनुसार, यात्रियों से भरी बस जब ट्रैक को पार कर रही थी, तभी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे बस की छत अलग हो गई। ट्रैफिक को आने वाली ट्रेन के बारे में चेतावनी देने के लिए कोई क्रॉसिंग गेट या संकेत नहीं थे। ऑनलाइन वीडियो में टकराव के बाद बस के मलबे को दिखाया गया। अधिकारियों ने इस दुर्घटना के बाद हाईवे को बंद कर दिया।

End of Feed