Todays War Updates: US हमलों से बिफरे ईरान ने किया पलटवार, कुवैत और बहरीन में 18 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर हवाई हमले किए हैं। पहले दिन दक्षिणी ईरान के होर्मोजगान प्रांत में बंदर अब्बास के पास कई धमाकों की आवाजें सुनी गई थीं । जानिए आज का अपडेट।

Todays War Updates: अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध छिड़ता नजर आ रहा है। भले ही दोनों के बीच सीजफायर लागू हो, लेकिन ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी हेलिकॉप्टर को मार गिराए जाने के बाद तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर हवाई हमले किए हैं। पहले दिन दक्षिणी ईरान के होर्मोजगान प्रांत में बंदर अब्बास के पास कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। बंदर अब्बास इस तटरेखा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो आईआरजीसी नौसेना का मुख्य केंद्र और होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की सभी गतिविधियों का कमांड सेंटर है। जानिए आज का अपडेट।

war update

आज का वॉर अपडेट - फिर छिड़ा ईरान-यूएस युद्ध

ईरान ने किया यूएस सैन्य ठिकानों पर हमला

अमेरिकी हमलों से बिफरे ईरान ने पलटवार किया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के आईआरजीसी ने कुवैत में अली अल-सलेम और अहमद अल-जाबेर ठिकानों और बहरीन में शेख ईसा एयर बेस पर स्थित 18 महत्वपूर्ण अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत का कहना है कि ईरान द्वारा अमेरिकी हमलों के जवाब में जवाबी कार्रवाई की धमकी के बाद उसके हवाई रक्षा तंत्र सक्रिय हो गए हैं।

End of Feed