होर्मुज से 8.6 लाख मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर लौट रहे तीन भारतीय जहाज; 94 भारतीय क्रू भी हैं सवार, जानें कब पहुंचेगे देश

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के तीन जहाजों ने सुरक्षित रूप से होर्मुज को पार कर लिया है। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने इस बारे में जानकारी दी है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय ध्वज वाले तीन कच्चा तेल टैंकर शनिवार को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर भारत के लिए रवाना हो गए। इन टैंकरों में 94 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार हैं और ये कुल 8.6 लाख मीट्रिक टन से अधिक कच्चा तेल लेकर भारत आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 'एक्स' एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

होर्मुज का संकट

भारतीय ध्वज वाले तीन जहाजों ने सुरक्षित पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य।

उन्होंने बताया कि 'देश वैभव' (Desh Vaibhav), 'देश विभोर' (Desh Vibhor) और 'सनमार हेराल्ड' (Sanmar Herald) नाम के तीनों भारतीय ध्वज वाले टैंकर शनिवार को सफलतापूर्वक होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं और भारत की ओर बढ़ रहे हैं।

End of Feed