चार हफ्ते में खत्म हो जाएगा ईरान युद्ध, करके रहेंगे आतंकी शासन का खात्मा, ट्रंप ने किया ऐलान

ट्रंप ने कहा कि ये कदम सही हैं और ये जरूरी हैं ताकि अमेरिकियों को कभी भी परमाणु हथियारों से लैस और तमाम धमकियों से ग्रस्त किसी कट्टरपंथी, खूनी आतंकवादी शासन का सामना न करना पड़े। लगभग 50 वर्षों से ये दुष्ट चरमपंथी 'अमेरिका मुर्दाबाद' या 'इजराइल मुर्दाबाद' या दोनों के नारे लगाते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका पर हमला करते रहे हैं।

Donald Trump on Iran: ईरान पर सैन्य कार्रवाई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सही ठहराया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की कार्रवाई सही और जरूरी थी। परमाणु हथियारों से लैस आतंकी शासन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ईरान दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी समर्थक देश है। ट्रंप ने रिवोल्यूशनरी गार्ड, ईरानी सेना और पुलिस से हथियार डालने की अपील, नहीं तो कठोर परिणाम की चेतावनी दी। ट्रंप ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत ईरान में सैकड़ों ठिकानों पर हमले का दावा किया। साथ ही रिवोल्यूशनरी गार्ड ठिकाने, एयर डिफेंस सिस्टम और नौ जहाज नष्ट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई की मौत और ईरान के सैन्य नेतृत्व के खत्म हो की कगार पर है। अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते।

चार हफ्ते में खत्म हो जाएगा ईरान युद्ध, करके रहेंगे आतंकी शासन का खात्मा, ट्रंप ने किया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप क्या-क्या कहा

ये कदम सही हैं और ये जरूरी हैं ताकि अमेरिकियों को कभी भी परमाणु हथियारों से लैस और तमाम धमकियों से ग्रस्त किसी कट्टरपंथी, खूनी आतंकवादी शासन का सामना न करना पड़े। लगभग 50 वर्षों से ये दुष्ट चरमपंथी 'अमेरिका मुर्दाबाद' या 'इजराइल मुर्दाबाद' या दोनों के नारे लगाते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका पर हमला करते रहे हैं। ये दुनिया के सबसे बड़े आतंकवाद प्रायोजक हैं... ये असहनीय धमकियां अब और नहीं चलेंगी। मैं एक बार फिर रिवोल्यूशनरी गार्ड, ईरानी सेना और पुलिस से अपील करता हूं कि वे अपने हथियार डाल दें और पूर्ण सुरक्षा प्राप्त करें अन्यथा निश्चित मृत्यु का सामना करना पड़ेगा... मैं स्वतंत्रता के लिए तरसने वाले सभी ईरानी देशभक्तों से आह्वान करता हूं कि वे इस क्षण का लाभ उठाएं, बहादुर बनें, साहसी बनें, वीर बनें और अपने देश को वापस लें। अमेरिका आपके साथ है। मैंने आपसे एक वादा किया था और मैंने वह वादा पूरा किया है।

End of Feed