Tennessee Explosion: अमेरिका के दक्षिणी राज्य टेनेसी में एक विस्फोटक कारखाने में हुए धमाके में कोई भी जीवित नहीं बचा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस धमाके की वजह से मीलों दूर तक धरती में कंपन महसूस हुआ है। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, अधिकारियों ने यह ऐलान नैशविले से लगभग 100 किमी पश्चिम में एक्यूरेट एनर्जेटिक सिस्टम नामक कंपनी में हुए विस्फोट के बाद 18 लोगों के लापता होने और उनके मारे जाने की आशंका के बाद किया गया है।
टेनेसी के विस्फोटक कारखाने में धमाका (फोटो साभार: AP)
कैसे हुए धमाका?
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, शेरिफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा कि अधिकारियों का मानना है कि घटनास्थल पर मौजूद सभी लोग मारे गए हैं। मरने वालों की कुल संख्या और विस्फोट की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया था कि 18 लोग लापता हैं। हमें कोई भी जीवित नहीं मिला है।
डेविस ने बताया कि सेना के लिए विस्फोटकों की आपूर्ति और रिसर्च करने वाली कंपनी में शुक्रवार सुबह हुए विस्फोट का मलबा कम से कम 800 मीटर दूर तक बिखरा और 24 किलोमीटर से ज्याजा दूर तक विस्फोट को महसूस किया गया। एरियल फुटेज में शुक्रवार को कंपनी के पहाड़ी पर स्थित इस फैक्ट्री के ऊपर धुंआ और आग की लपटें दिखाई दीं, जहां नष्ट हुई धातु का ढेर, कारों के जले हुए खोल और मलबा है।
डेविस ने इसे अब तक देखे गए सबसे बुरे दृश्यों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं और मारे गए लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह किसी दुर्घटना पर काम करने जैसा नहीं है। यह किसी बवंडर पर काम करने जैसा नहीं है। हम विस्फोटों से निपट रहे हैं। और मैं कहूंगा कि इस समय, हम अवशेषों से निपट रहे हैं।’’
डेविस ने कहा कि जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि दरअसल क्या हुआ, लेकिन वे फिलहाल यह नहीं बता सकते कि विस्फोट का कारण क्या था। एक्यूरेट एनर्जेटिक सिस्टम्स ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उसकी संवेदनाए और प्रार्थनाएं प्रभावित परिवारों तथा समुदाय के साथ हैं। पोस्ट में कहा गया, ‘‘हम उन सभी प्रथम उत्तरदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जो कठिन परिस्थितियों में भी अथक परिश्रम कर रहे हैं।’’
