US से पूछो, अफगान के साथ खेलना ठीक नहीं है- पाकिस्तान को मुत्तकी की खुली चेतावनी, बगराम एयरबेस पर ट्रंप को दो टूक

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मावलवी आमिर खान मुत्तकी भारत दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। यहां एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुत्तकी ने कई अहम बातें कहीं हैं।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मावलवी आमिर खान मुत्तकी इस समय भारत में हैं। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस की है, जहां से उन्होंने पाकिस्तान को अफगान पर हमले के लिए खुली चेतावनी दी है। इतना ही नहीं ट्रंप के अफगानिस्तान में स्थित बगराम एयरबेस के कब्जे की बात पर मुत्तकी ने दो टूक में जवाब दिया है। मुत्तकी ने कहा कि अफगानिस्तान के लोग किसी भी विदेशी देश की सेना और उसके हमले को बर्दास्त नहीं करेंगे।

End of Feed