बच्चे तो तुरंत प्रधानमंत्री मोदी को अपना 'बाबा' मानने लगे...' बोलीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा

Usha Vance India Visit: उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने अप्रैल में भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा की थी और उनके साथ पत्नी उषा वेंस और उनके तीन छोटे बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल भी थे।

Usha Vance India Visit: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ने अप्रैल की अपनी भारत यात्रा को बेहद यादगार बताया और इसे ‘जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव’ करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके तीनों बच्चे तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना ‘बाबा’ मानने लगे। उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने अप्रैल में भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा की थी और उनके साथ पत्नी उषा वेंस और उनके तीन छोटे बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल भी थे।

Usha Vance India Visit

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस

उषा वेंस ने सोमवार को यहां अमेरिका-भारत सामरिक भागीदारी मंच नेतृत्व शिखर सम्मेलन के आठवें सत्र में बातचीत के दौरान भारत यात्रा को याद करते हुए कहा 'यह वास्तव में हमारे लिए यादगार यात्रा रही।' वेंस दंपति 21 से 24 अप्रैल तक भारत में था और जयपुर तथा आगरा की यात्रा से पहले उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी।उषा वेंस ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात 'वाकई बहुत खास रही।'उषा वेंस ने कहा, 'हमें उनसे पहले भी मिलने का मौका मिला था।'

End of Feed