थाईलैंड में बारिश का कहर, राजधानी समेत 50 जिले डूबे, सड़कें बनीं दरिया; उड़ानों पर भी असर

Thailand Flood: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। सड़कों पर जलभराव से यातायात ठप हो गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। संकट की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे बैंकॉक के 50 जिलों को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया है।

Thailand Flood: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में गुरुवार दोपहर से जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के बड़े हिस्से में पानी भर गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है और सैकड़ों लोगों को अपने घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने बैंकॉक के सभी 50 जिलों को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया है, ताकि आपातकालीन राहत कार्य तेजी से चलाए जा सकें।

Thailand Flood

मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुई राजधानी (वीडियो ग्रैब)

एपी के मुताबिक मौसम विभाग के अनुसार, बैंकॉक के कई इलाकों में अब तक 30 सेंटीमीटर (11.8 इंच) से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। शहर के मध्य और पूर्वी हिस्सों में बाढ़ का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। प्रमुख सड़कों पर कई फीट पानी भर जाने के कारण गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं, जबकि कई कारें आधी डूबी हुई हैं। बैंकॉक की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक पेचबुरी रोड पूरी तरह सुनसान नजर आई, क्योंकि वहां जलभराव के कारण वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। कई अंतरप्रांतीय बस सेवाओं को भी रद्द करना पड़ा है।

End of Feed