थाईलैंड और कंबोडिया के बीच थमा संघर्ष! ट्रंप ने दोनों के बीच कराया समझौता; संघर्षविराम का भी ऐलान

Cambodia-Thailand Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने घातक झड़पों के कई दिन बाद संघर्षविराम को फिर से लागू करने पर सहमति जता दी है। सनद रहे कि जुलाई में मलेशिया ने संघर्षविराम करवाया था और ट्रंप के दबाव से इसे लागू किया गया था जिन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के सहमत न होने पर टैरिफ लगाने की धमकी दी थी।

Cambodia-Thailand Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने घातक झड़पों के कई दिन बाद संघर्षविराम को फिर से लागू करने पर सहमति जता दी है। ट्रंप ने थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल और कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट के साथ बातचीत के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में संघर्षविराम को फिर से लागू करने के समझौते पर घोषणा की।

donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो: AP)

ट्रंप ने क्या कुछ कहा

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा, "दोनों आज शाम से गोलीबारी रोकने और मूल शांति समझौते पर वापस लौटने के लिए तैयार हैं, जो मेरे और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मदद से हुआ था।'' ट्रंप ने कहा कि मलेशियाई प्रधानमंत्री की संघर्षविराम लागू कराने में अहम भूमिका रही।

End of Feed