ट्रंप के दावे के बावजदू थाईलैंड-कंबोडिया में नहीं थमा संघर्ष, एक-दूसरे को निशाना बना रहे दोनों देश

अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को घोषणा की कि थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने कई दिन से जारी घातक झड़पों के बाद संघर्षविराम को नवीनीकृत करने पर सहमति व्यक्त की है। यह समझौता उस संघर्षविराम को बचाने के लिए किया गया है, जिसे अमेरिकी प्रशासन ने इसी साल की शुरुआत में कराने में मदद की थी।

Thailand Cambodia fighting : थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष रुकवाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर के दावे पर अब सवाल उठने लगे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शनिवार तड़के दोनों देशों ने एक बार फिर एक दूसरे को निशाना बनाकर हमले शुरू कर दिए। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविरकुल ने अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा कि कंबोडिया द्वारा अपने सभी सैनिक पीछे बुलाने और लैंडमाइंस हटा लेने के बाद ही सीजफायर संभव है।

thailand

थाईलैंड-कंबोडिया में फिर शुरू हुआ संघर्ष। तस्वीर-AP

हमारा एक्शन स्पष्ट है-थाईलैंड पीएम

थाईलैंड के पीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, 'थाईलैंड तक तक हमले जारी रखेगा जब तक कि हमारी जमीन और लोगों सुरक्षित नहीं हो जाते। साथ ही हमें यह भी लगे कि अब हमारा कोई नुकसान नहीं होगा। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं। आज की सुबह हमारी कार्रवाई यह बताने के लिए काफी है।'

End of Feed