US Flights grounded : अमेरिका में बुधवार सुबह विमान बुरी तरह प्रभावित हो गई। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) में कंप्यूटर की खराबी के बाद उड़ानों का परिचालन प्रभावित हो गया और इसमें देरी हुई। एनबीसी न्यूज ने घटना की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के हवाले से कहा कि कंप्यूटर में आई खराबी की वजह से अमेरिका में सभी घरेलू विमानों को नीचे उतारना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक एफएए ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट नोटिस में कहा कि बुधवार सुबह NOTAM सिस्टम 'फेल' हो गया। NOTAM एक तरह का नोटिस है जिसमें विमानों के परिचालन में शामिल कर्मचारियों के लिए जरूरी जानकारियां होती हैं। रिपोर्ट के मुताबकि कंप्यूटर में आई खराबी को बहाल करने के लिए कर्मचारी काम पर लगे हुए हैं। हालांकि, यह खराबी कितने समय में दूर हो पाएगी इसका अभी कोई अनुमान नहीं है।
FAA ने ताजा हालात की दी जानकारी
अपने ताजा अपडेट में एफएए ने कहा कि विमान अब लैंड करने के लिए सेफ हैं। उड़ान से पहले पायलट NOTAM सिस्टम को चेक कर लें। यह नोटिस पायलट को बंद रनवे, उपकरणों में आई खराबी, यात्रा मार्ग में संभावित खतरों अथवा ऐसा कोई स्थान जो कि विमान को प्रभावित कर सकता है, उनके बारे में अलर्ट देता है। अपने एक अन्य नोटिस में एफएए ने कहा कि एयर मिशन सिस्टम दी जाने वाली नोटिस को बहाल करने में उसे सफलता मिल रही है। कुछ एयरपोर्ट्स से विमान रवाना होने लगे हैं। हम सुबह नौ बजे से उड़ानें बहाल होने की उम्मीद कर रहे हैं।Update 4: The FAA is making progress in restoring its Notice to Air Missions system following an overnight outage.… t.co/ZM8JhpgBzm
— ANI (@ANI) Jan 11, 2023
