'बेगुनाह था बांग्लादेश में मारा गया हिंदू युवक', VIDEO साझा कर तसलीमा नसरीन बोलीं- सहकर्मी ने लगाए झूठे आरोप

Bangladesh Mob Lynching: बांग्लादेश से निर्वासित लेखिका और मानवाधिकार कार्यकर्ता तसलीमा नसरीन ने दावा किया कि 25 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास पर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाया गया था। वह पूरी तरह निर्दोष था। बता दें कि ईशनिंदा के आरोप में हिंसक भीड़ ने हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। दीपू फैक्ट्री में काम करता था और मैमनसिंह के तारकंडा उपजिला का रहने वाला था।

Bangladesh Mob Lynching: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के विरोधी उस्मान हादी की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। हिंसक भीड़ ने एक हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस बीच, बांग्लादेश से निर्वासित लेखिका और मानवाधिकार कार्यकर्ता तसलीमा नसरीन ने दावा किया कि 25 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास पर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाया गया था। वह पूरी तरह निर्दोष था।

Bangladesh Violence

बांग्लादेश में भारी बवाल (फोटो साभार: AP)

ईशनिंदा के आरोप में हिंसक भीड़ ने हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। दीपू फैक्ट्री में काम करता था और मैमनसिंह के तारकंडा उपजिला का रहने वाला था।

End of Feed