'पहले दिन से ही Tariff Free...' प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले न्यूज़ीलैंड के PM का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे से पहले, उनके समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन ने गुरुवार को प्रस्तावित भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के दौरे से एक दिन पहले, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने घोषणा की कि वेलिंगटन से नई दिल्ली को होने वाला 57% निर्यात 'पहले दिन से ही टैरिफ-फ्री' होगा। न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'X' पर प्रस्तावित भारत-न्यूज़ीलैंड व्यापार समझौते का स्वागत किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय बाज़ार तक बेहतर पहुंच मिलने से घरेलू व्यवसायों को काफी मदद मिलेगी।

newzeland

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और पीएम मोदी (फाइल फोटो)

हमारे भारत व्यापार समझौते से न्यूज़ीलैंड के व्यवसायों में तेजी आएगी। हम भारत को जो कुछ भी निर्यात करते हैं, उसका 57% पहले दिन से ही टैरिफ-फ्री होगा।

End of Feed