तमिलनाडु के सीएम विजय का लंदन में होने वाला कार्यक्रम रद्द, एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, घबराए पुलिसकर्मी

सीएम विजय तमिलनाडु में विदेशी निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यूके (UK) के दौरे पर हैं।

Tamil Nadu CM Vijay London event- लंदन की सबसे ऊंची इमारत 'द शार्ड' (The Shard) के बाहर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की एक झलक पाने के लिए मंगलवार को उनके सैकड़ों प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, सुरक्षा कारणों और बिना अनुमति जुटी भीड़ को देखते हुए मेट्रोपॉलिटन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। घंटों से इंतजार कर रहे कई प्रशंसकों को इस फैसले से निराशा हाथ लगी। आयोजकों की ओर से लाउडस्पीकर पर ऐलान किया गया कि सुरक्षा कारणों और जरूरी अनुमति न होने की वजह से कार्यक्रम को आगे न बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

Vijay TN

सीएम विजय का लंदन दौरा

विजय के ब्रिटेन दौरे का मुख्य उद्देश्य

  • सीएम विजय तमिलनाडु में विदेशी निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यूके (UK) के दौरे पर हैं।
  • मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, इस दौरे के दौरान राज्य में लगभग 12,300 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े कई समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
  • इस निवेश का मुख्य उद्देश्य तमिलनाडु को एशिया का प्रमुख एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी हब बनाना है। इससे राज्य में 9,400 से अधिक उच्च-मूल्य वाले (High-value) रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।
  • अभिनेता से राजनेता बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय अपने यूके दौरे को पूरा कर बुधवार को वापस भारत लौटेंगे।

End of Feed