मक्का की ग्रैंड मस्जिद में सनसनीखेज घटना, शख्स ने ऊपरी मंजिल से लगाई छलांग; आत्महत्या का प्रयास

मक्का की ग्रैंड मस्जिद में एक व्यक्ति ने ऊपरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे रोकने के प्रयास में एक सुरक्षा अधिकारी भी घायल हो गया। स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। गृह मंत्रालय के अनुसार दोनों का इलाज जारी है और घटना की जांच चल रही है।

सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का की ग्रैंड मस्जिद में गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई, जब एक व्यक्ति ने ऊपरी मंज़िल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान उसे रोकने की कोशिश कर रहे एक सुरक्षा अधिकारी भी घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

Masjid al-Haram

मस्जिद अल-हरम में आत्महत्या का प्रयास (फोटो- Saudi Govt & X)

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा दल हरकत में

सूचना मिलते ही ग्रैंड मस्जिद की सुरक्षा संभाल रही स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। भीड़ को हटाकर दोनों घायलों को सुरक्षित निकाला गया।

End of Feed